मेदिनीनगर। विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत झगरूआ स्थित कुएं से गुरुवार तड़के नाबालिग का शव बरामद किया गया। रेहला थाना क्षेत्र के झगरूआ गांव के रामदास राम की 17 वर्षीय पुत्री का शव भलुही दक्षिण टोला पहाड़ के समीप एक कुएं से मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कुएं से निकालने के बाद थाना ले आई है। थाना प्रभारी विष्णु सिंह ने बताया कि 29 दिसम्बर से ही लड़की घर से गायब थी। इसकी सूचना परिजनों ने थाने को अब तक नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
This post has already been read 8711 times!