रांची सहित राज्य के छह जिलों में 17 थानों का 40.48 करोड़ से होगा निर्माण

रांची। रांची सहित झारखंड के छह जिलों में 17 थानों के निर्माण के लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 40.48 करोड़ की राशि आवंटित कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गृह विभाग से आवंटित राशि से रांची में खलारी थाना 1.65 करोड़ से, रांची में धुर्वा थाना 1.63 करोड़ से, रांची में एयरपोर्ट थाना 1.57 करोड़ से, रांची में नगड़ी थाना 1.63 करोड़ से, रांची में बुंडू स्मार्ट थाना 2.94 करोड़ से, रांची में बरियातू स्मार्ट थाना 2.94 करोड़ से, गोड्डा में बेलबड्डा थाना 03 करोड़ से, राजाभीटा थाना 03 करोड़ से, पथरगामा थाना 3.51 करोड़ से, देओदाड थाना 3.79 करोड़ से,गोड्डा में हनवारा थाना 03 करोड़ से, पलामू में पाटन थाना 2.65 करोड़ से, विश्रामपुर थाना 2.66 करोड़ से, जामताड़ा में बागदाहरी थाना 1.65 करोड़ से, पाकुड में महिला थाना 1.55 करोड़ से, हिरणपुर थाना 1.66 करोड़ से साहिबगंज में बोरियो थाना 1.65 करोड़ से निर्माण होगा।

This post has already been read 1599 times!

Sharing this

Related posts