रांची पुलिस लाइन में अधिकारियों ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना

रांची। रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा मां और पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान एसएसपी ने पत्नी के साथ कीर्तन भी गाया।
इस दौरान सिटी एसपी राजकुमार मेहता,ट्रैफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई अधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना की। सभी ने भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना की।
उल्लेखनीय है कि रांची पुलिस केंद्र में भगवान शिव का भव्य मंदिर है। यहां हर साल महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा का आयोजन होता है।

This post has already been read 3919 times!

Sharing this

Related posts