मदीना  ट्रेवल्स से 90 जायरीन सफर-ए उमराह के लिए हुए रवाना

झारखंड अमीर ए शरीयत की दुआ के साथ काफला जद्दा के लिए रवाना

रांची : झारखंड से उमराह के लिए मक्का-मदीना जाने वाले जायरीनों का सिलसिला जारी है। पवित्र सफर-ए-उमराह के लिए  बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से झारखंड का सबसे विश्वसनीय  मदीना  ट्रेवल्स, खोरी महुआ,गिरिडीह के मौलाना इलियास मजाहिरी और मौलाना जाहोर के नेतृत्व में  90  जायारीन का ग्रुप मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ। जायरीनों को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने जायरीनों से देश में अमन-चैन और अपने हक़ में दुआ करने की अपील की। इससे पहले जायरीन के परिवार और साथियों ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह उनके लिए भी खुदा से दुआ करें, ताकि उन्हें भी मक्का और मदीना का दीदार हो सके। मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि कहा कि मदीना ट्रेवल्स सभी जायरीनो को 50 से अधिक जगह की जियरात कराई जाती है। साथ ही सभी जायरियोंनो को मक्का और मदीना में 500 मीटर के दायरे में 4 स्टार होटल में  ठाहराया जाता है। सभी जायरीन को उमराह के दौरान लॉन्ड्री, मेडिकल समेत सभी सुविधा दी जाती है। 90 जायरीन में झारखंड के हर जिला के लोग यहां तक की पश्चिम बंगाल से भी जायरीन शामिल हैं। मौलाना ने कहा कि मदीना ट्रेवल्स का अगला ग्रुप 13 अगस्त और 23 अगस्त को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना होगी। आज का जत्था झारखंड अमीर ए शरीयत हजरत मुफ्ती नज़र ताैहीद की दुआ के साथ जद्दा के लिए रवाना हुई। मुफ्ती नज़र ताैहीद ने देश दुनिया झारखंड की खुशहाली, तरक्की की दुआ की। अधिक जानकारी हेतु 9470189574 संपर्क करें। इस मौके पर कारी असद, हाफिज सनाउल्लाह, इमरात ए शरिया झारखंड के आमिर शरीयत मुफ्ती नजरे तौहीद, हजरत मुफ्ती सनाउल्लाह, और मौलाना अकरम कासमी समेत कई लोग मौजूद थे।

This post has already been read 835 times!

Sharing this

Related posts