भारतीय जूनियर वीमेंस हॉकी टीम में झारखंड की नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान और संजना शामिल

रांची। भारतीय हॉकी ने सोमवार को जूनियर वीमेंस हॉकी टीम की घोषणा की जो यूरोपियन टूर पर जाएगी। 21 से 29 मई के दौरान भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड (ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश और ऑरेंज रूड) के साथ छह मैच खेलेगी।
21 मई से टीम अभियान की शुरुआत करेगी। घोषित की गयी 22 सदस्यीय भारतीय महिला (जूनियर टीम) टीम में झारखंड की भी चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान और संजना होरो शामिल हैं। रजनी केरकेट्टा और नीरू कुल्लू सिमडेगा जिला की तथा बिनिमा धान और संजना होरो खूंटी जिले की रहने वाली हैं। ज्योति सिंह (डिफेंडर) इस टीम को लीड करेंगी। साक्षी राणा उप कप्तान होंगी। भारतीय टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी हैं।

This post has already been read 2138 times!

Sharing this

Related posts