बोड़या का रास सह कृषि विकास प्रदर्शनी मेला सम्पन्न: हरिनाथ साहू

रांची, सदियों पुरानी बोड़या का रास एवं कृषि विकास प्रदर्शनी मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू द्वारा दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया गया।

इस दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों एवं अलग-अलग क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पारितोषिक के साथ सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कई रंगारंग सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारों द्वारा मनोरंजन के साथ झारखंडी भाषा संस्कृति से संबंधित प्रस्तुति किया गया।

मौके पर स्टार कलाकार रमन गुप्ता,लोकहित अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, मुकुल नायक, देवपूजन ठाकुर, संजय लोहरा, पिंटू साहू, अरुण साहू, मंटू कुमार साहू सहित आयोजन मंडली के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

This post has already been read 4460 times!

Sharing this

Related posts