रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नव निर्मित नये गिरिडीह जिला कांग्रेस भवन राजीव भवन का उद्धघाटन गुरुवार को गुरुपूर्णिमा के पावन मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश , मंत्री डा इरफान अंसारी, कांग्रेस विद्यायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश प्रमुख राजेश ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुवोध कांत सहाय सहित अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गिरिडीह इलाके में गौरम इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि पुनः देशवासियों का विश्वास कांग्रेस की ओर वापस लौट रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काफी गंभीर हैं। इसका लाभ पार्टी संगठन को प्राप्त हो रहा है। स्वास्थ मंत्री डा इरफान अंसारी ने कहा कि गिरिडीह जिला कांग्रेस पार्टी का जुडाव आमजन से रहा है। यही कारण है कि नये भवन का नामकरण राजीव भवन रखा गया है।
कार्यक्रम को पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवोध कांत सहाय, पूर्व प्रदेश प्रमुख राजेश ठाकुर, विधायक स्वेता सिंह , पूर्व विद्यायम जेपी भाई पटेल सहित अन्य पार्टी नेताओं ने किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि एक समय इलाके में कांग्रेस के सांसद और विधायक हुआ करते थे, लेकिन कुछ कमियों के कारण राज्य में गठबंधन किया जाता रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी की पार्टी प्रमुख राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी अपने पुराने जनाधार की ओर वापस बढ़ रही है। जिसमें पार्टी के छोटे – बड़े सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धन्जय सिंह ,सतीस केडिया , उपेन्द्र सिंह , अशोक विश्वकर्मा , अजय सिन्हा , मदन विश्वकर्मा , महमूद अली खान , बलराम यादव , अमित सिन्हा , रिषीकेश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
This post has already been read 284 times!