गृह सचिव और एडीजी ने महिला थाने का किया निरीक्षण

रांची। महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर गुरुवार को गृह सचिव वंदना डाडेल और एडीजी सुमन गुप्ता ने रांची महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना के सभी पदाधिकारियों और आरक्षियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली।
माैके पर, पीड़ित महिलाओं से उनके मामलों के संबंध में बातचीत की गई, और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसके साथ ही, महिला थाना में उपलब्ध संसाधनों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। गृह सचिव और एडीजी ने महिला थाना की आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी के बारे में एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिया। साथ ही महिला थाना परिसर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी गृह सचिव एवं एडीजी द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इन दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया और उनकी कार्य परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। गृह सचिव और एडीजी ने महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों के सुझाव भी दिए।
गृह सचिन ने कहा कि डीजीपी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले महिला पुलिस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के द्वारा और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस दिशा में महिला थाना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भी महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।

This post has already been read 754 times!

Sharing this

Related posts