खेलो झारखंड: राज्य स्तरीय स्क्वाश प्रतियोगिता 29 सितंबर को

रांची: शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्क्वाश प्रतियोगिता 2023 रांची क्लब में 29 सितंबर को खेला जाएगा।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 बजे के. रवि कुमार (सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड),  किरण कुमारी पासी, परियोजना (निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्), दीपक कुमार अग्रवाल, निशित चोपड़ा,आशिष कुमार बनर्जी,भागवत महतो, सुभाष गांगुली एवं सुभाष सिंह मुंडा करेंगे।

प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में रांची जिला की टीमें भाग लेंगी।

इस प्रतियोगिता के बाद खिलाडियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी, जिसके बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली खेल (एसजीएफआई) में भाग लेंगे।

This post has already been read 3726 times!

Sharing this

Related posts