अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, चार घायल

रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के दीपा टोली में एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। घटना में दो बच्चों सहित चार लोग रूप से जख्मी हो गए। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कटहल मोड़ की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक दीपाटोली होते हुए जा रहा था। इसी क्रम में चालक को ब्रेकर नहीं दिखा। नजदीक आने पर अचानक ब्रेकर पर नजर पड़ी तो उसने ब्रेक लेते हुए ट्रक को किनारे से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और अशोक उरांव के घर में घुस गया। घटना के समय अशोक उरांव का पूरा परिवार सो रहा था। इस दुर्घटना में अशोक की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं परिवार के दूसरे लोगों को भी गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल भेजा।

This post has already been read 15315 times!

Sharing this

Related posts