हॉकी सिमडेगा जूनियर वीमेंस चैंपियनशिप 26 से 31 जनवरी तक

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 से 31 जनवरी तक सिमडेगा हॉकी जूनियर महिला जिला चैंपियनशिप का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में जिले की कुल 14 महिला हॉकी टीम भाग लेंगी, जिसमें 250 से अधिक खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखाएंगे।

इनमें आत्मनिर्भर हॉकी प्रशिक्षण केंद्र कुरकुरा, डे बोर्डिंग हॉकी केंद्र बांसजोर, ग्रास रूट हॉकी केंद्र सीआईएनआई, डे बोर्डिंग लोंबई, केवीएस सिमडेगा, एसटीसी सिमडेगा, एसटीसीलचरागढ़, नरपति उच्च विद्यालय समसेरा, केजीबीवी बानो, डे बोर्डिंग पाकरटांड़, डे बोर्डिंग टैंस, आरसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय करंगागुड़ी, डे बोर्डिंग बरवाडीह, यूसी इंटर कॉलेज सामतोली की टीम भी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान कुल 14 मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच में एक बेस्ट खिलाड़ी को प्रोत्साहन स्वरूप एक हॉकी स्टिक दिया जाएगा।

This post has already been read 3554 times!

Sharing this

Related posts