हेमंत सोरेन गिरफतारी के बाद दिया इस्तीफा ! चंपई सोरेन होंगे राज्य के अगले मुख्यंत्री

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से इसतीफा दे दिया है। गंइबंधन दलों के विधायकों के साथ देर शाम राज्यपाल सीपी राधाकृश्णनन को उन्होेंने अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद चंपई सोरेन को सताधारी दल का नेता चुने जाने का पत्र राज्यपाल को सौंपा गया। इसमें झामुमो के अलावा कांग्रेस और राजद के 45 विधायकों के हस्ताक्षर है।। इससे पहले गुरूवार को दिन के करीब एक बजे के बाद 8 ईडी अधिकारियों का दल कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री अपवास पहुंचा। करीब सात घंटे तक पूछताद के बाद उन्हें गिरफतार करने की जानकारी दी गयी। वैसे गिरफतारी का संकेत पहले मिल गया था यही कारण है कि सुबह से मुख्यमंत्री आवास में जुटे गंठबधन दल के मंत्री और विधायक बसों में सवार हो कर मुख्यमंत्री आवास से निकले। राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया। समय मिलने के बाद सभी विधायक राजभवन पहुंचे और झाामुमो के वरिष्ठ नेता और मंत्री चंपई सोरेन का सत्ता पक्ष का नेता चुने जाने से संबंधित पत्र राज्यपाल को सौंपा गया। कांग्रेस और राजद विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा। rajpa pal ne unka istifa manzur kr liay बताया गया है कि गिरफतारी के बाद हेमंत सोरेन को कैंप जेल में रखा जायेगा। गुरूवार को संभवत‘ उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जायेगा और वहीं से उन्हें जेल भेजा जायेगा।
इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद गठबंधन दल के मनोनीत नेता चंपई सोरेन को शपथ दिलाने का आग्रह राज्यपाल से किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी 2024 को सत्ताधारी दल के विधायक दिनभर मुख्यमंत्री आवास में रहे। दिन भर बैठकों का दौर चला। इसी दरम्यान चंपई सोरेन को सताधारी दल का नेता चुने जाने से संबंधित पत्र पर सभी विधाकयों ने हस्ताक्षर किये किये थे।

This post has already been read 2312 times!

Sharing this

Related posts