हटिया सिंह मोड़ में खुला किलर और जाॅकी का शोरूम

रांची: राजधानी रांची के हटिया सिंह मोड़ में किलर और जाॅकी का शोरूम रविवार को खुला। इस का उद्घाटन आरएसएस के झारखंड प्रमुख गुरु शरण और रांची सांसद संजय सेठ ने संयुक्त रूप से किया।
किलर के शोरूम में जींस, शर्ट, जैकेट, टी-शर्ट, ब्लेजर इनरवियर, की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कपड़े उपलब्ध है। यह झारखंड का 21वां और रांची का दूसरा शोरूम है। कपड़े की कीमत 999 रुपए से शुरू होती है। ग्राहकों को 50% की छूट दी जा रही है।
जाॅकी के शोरूम में इनरवियर, आउटर वेयर, थर्मल, एथलीजर सहित अन्य प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। यह भारत का नंबर वन ब्रांड है। यह शोरूम पूर्वी भारत का 175 वन और रांची का छठा है। यहां प्रोडक्ट की कीमत 199 रुपए से शुरू होती है।
शोरूम का संचालन डीडी एक्सक्लूसिव फर्म कर रहा है। यह डीडी सेल्स ग्रुप का पार्ट है।
शोरूम के संचालक मनोज सिंघानिया, मनमोहन सिंघानिया, आशीष सिंघानिया, अमन सिंघानिया ने बताया कि यह सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहेगा। ग्राहक शोरूम में मिल रही छूट का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर गोपाल मुरारका, सुरेश पोद्दार, विष्णु अग्रवाल, भगवती जाजोदिया, मुकेश काबरा, राकेश मुरारका भी मौजूद थे।

This post has already been read 1475 times!

Sharing this

Related posts