सोनम कपूर ने अपना नाम बदलकर रखा जोया सोलंकी

मुंबई। शादी के बाद एक बार फिर सोनम कपूर ने अपना नाम बदल लिया है। आपको बता दें कि शादी के बाद सोनम कपूर ने अपने नाम के आगे पति आनंद आहूजा का सरनेम लगा लिया था और इस तरह उन्होंने अपना नाम बदलकर सोनम कपूर से सोनम कपूर आहूजा कर लिया था। उन्होनें सोशल मीडिया प्लेटफार्म यानि इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया और अब एक बार फिर उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है लेकिन इस बार उन्होंने सरनेम की जगह अपना पूरा नाम ही बदल डाला है। सोनम ने अब अपना नया नाम जोया सिंह सोलंकी रखा है यहां तक की उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी अपना नाम बदलकर सोनम से जोया सिंह सोलंकी रख लिया है। सोनम से ऐसा क्यों किया इसके पीछे एक खास वजह है। आपको बता दें कि सोनम अनुजा चौहान की किताब पर आधारित फिल्म द जोया फैक्टर में काम कर रही हैं और वे इस फिल्म के प्रमोशन में अभी से जुट गई हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर के किरदार का नाम जोया सोलंकी है और उन्होंने अपनी आने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने नाम में बदलाव किया है। इस फिल्म में सोनम के साथ ही दलकीर सलमान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि हालहि में सोनम कपूर की फ‍िल्‍म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हुई और इस फिल्म में वे पापा अनिल कपूर और अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आईं।

This post has already been read 10385 times!

Sharing this

Related posts