सुमू छठ जतरा 21 को लगेगा, जतरा को लेकर जतरा टांड़ सुमू में किया गया बैठक।

बुढ़मू: सुमू छठ जतरा 21 को लगेगा, जतरा को लेकर रविवार को जतरा टांड़ सुमू में किया गया बैठक। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित लगने वाले दुकानो की व्यवस्था पर चर्चा किया गया। इस दौरान सारले पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद मुंडा ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से सारले पंचायत के सुमू में छठ जतरा का आयोजन धुमधाम से किया जा रहा है। जतरा में खो नृत्य, घोड़ा नृत्य, छौउ नृत्य के साथ छोटी बड़ी झुला, खेल खिलौने की बाजार की व्यवस्था की गई है। जतरा से एक दिन पूर्व अलग अलग गांव के ग्रामीण के सामूहिक सहयोग से नृतंगनाओ का नृत्य करते हुए ग्राम भ्रमण किया जाता है। और जतरा के दिन अलग अलग गांव की नृत्यांगना जतरा में अलग अलग जगहों के अखाड़े पर नृत्य होगी। वहीं जतरा मंच में नागपुरी, भक्ति गीत संगीत के साथ रिकार्डिंग डांस का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष रामेश्वर पहान, सचीव सुरेश महतो, कोषाध्यक्ष शर्मा महतो, रामेश्वर गोप, तस्लीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

This post has already been read 4310 times!

Sharing this

Related posts