सुमन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘आ अब लौट चलें’ कार्यक्रम के तहत रांची के विद्या नगर में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में सुमन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के सशक्त नेतृत्व और राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से लोगों की कांग्रेस के प्रति आस्था बढ़ी है। यही वजह की आज इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रही है। कांग्रेस पार्टी ही है जिसने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बनाया। देश की पहली राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बनाया। देश का पहला लोकसभा स्पीकर महिला मीरा कुमारी को बनाया।
राज्य में हमारे गठबंधन की सरकार हमारी महिलाओं की बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें फूलों झानो, आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, छात्रवृत्ति योजना, झारखंड निर्माण श्रमिक विवाह सहायता योजना, झारखंड महिला किशोरी कल्याण योजना सहित अन्य शामिल हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि महंगाई की मार से महिलाओं का चूल्हा जल चुका है। आज महिलाएं बच्चों को लेकर चिंतित हैं। रोजगार को लेकर आज संकल्प लेने का दिन है। केंद्र में बैठी हुई अंधेरी बहरी सरकार लोगों को झूठा सपना दिखाकर सत्ता पर काबिज हो गई। महिलाओं को जागरूक होना होगा और ऐसे झूठे लोगों से बचना होगा।

This post has already been read 2305 times!

Sharing this

Related posts