सी बी एस ई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में डी ए वी हेहल के आर्यन कुमार ने रजत पदक जीता।

Ranchi: आर एम एस हाई स्कूल, खूंटा डीह, जमशेदपुर में 5 – 8 नवम्बर 2023 को सी बी एस ई ईस्ट जोन, बॉक्सिंग चैम्पियंसिप, जोनल लेबल में डी ए वी पब्लिक स्कूल हेहल के आर्यन कुमार ने रजत पदक जीतकर नेशनल लेबल के लिए जगह बनाई।आर्यन कुमार को 60 किलो ग्राम संवर्ग में यह पदक प्राप्त हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री एस के मिश्रा ने आर्यन कुमार को मेडल पहनाकर नेशनल लेबल के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।प्राचार्य ने विद्यालय के प्रातःकालीन सभा में सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में लक्ष्य अवश्य ही निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें प्रतिबद्ध होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं तभी हम विषम से विषम परिस्थितियों में भी हर चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं।हमें अपने कार्यों में शत- प्रतिशत योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद थे |

This post has already been read 2723 times!

Sharing this

Related posts