सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे सरदार पटेल : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मरांडी ने कहा कि सरदार पटेल भारत की राष्ट्रीय एकात्मता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से भारत को मिली आजादी के बाद सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एक भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार पटेल भारत माता की सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहते थे। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरदार पटेल के सपनों का भारत एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व जितना महान था उनका कृतित्व भी उतना ही महान रहा। वे केवल कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक भी थे। सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय प्रशासनिक तंत्र को भी विकसित किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान प्रतुल शाहदेव, राजीव रंजन मिश्र, अशोक बड़ाइक, तारिक इमरान आदि शामिल रहे।

This post has already been read 2369 times!

Sharing this

Related posts