सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें : पुष्कर सिंह धामी

रांची। रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार व सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को अपना नामांकनपत्र दाखिल कर दिया। रांची में सेठ के समर्थकों पर फूलों की वर्षा की गई। नामांकन से पहले भाजपा नेताओं ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। गुरुवार को नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में हजारों समर्थक जुटे। यहां से रैली के रूप में भीड़ समाहरणालय पहुंची। रैली के दौरान जेसीबी से उनके समर्थकों पर फूलों की बारिश की गई। संजय सेठ के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित शामिल हुए। नामांकन से पहले रांची के मोरहाबादी में संजय सेठ के पक्ष में एक चुनावी सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत के लिए, मजबूत नेतृत्व के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए और सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें और 25 मई को भाई संजय सेठ को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गैंग तुष्टिकरण का जहर घोल रही है। यह आपका अधिकार छीनकर एक विशेष समुदाय को देना चाहती है। हमें भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद की सोच को सत्ता में आने से रोकना है। धामी ने कहा कि केन्द्र में 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया है। मोदी की कई योजनाएं गारंटी के रूप में जनता तक पहुंच रही हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का सौभाग्य भी नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में हुआ। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा विकास के लक्ष्य पर काम कर रही है, दूसरी तरफ घोटालेबाज और भ्रष्टाचारियों की फौज है।

This post has already been read 1313 times!

Sharing this

Related posts