सगीर अंसारी ने कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व से की शिकायत, कहा :  झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस में पसमांदा मुसलमानों को नहीं मिल रहा है सम्मान  

राँची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सह प्रभारी उत्तरी छोटानागपुर सगीर अंसारी ने बुधवार को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखण्ड में कांग्रेस पार्टी के द्वारा पसमांदा मुसलमानों को नजरअंदाज करने की आरोप लगाते कहा कि वर्षों से पार्टी का झंडा ढोने वाले और पार्टी के लिए शरसार पसमांदा मुसलमानों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा दरकिनार किया जा रहा है जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। सगीर अंसारी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी के द्वारा पसमांदा मुसलमानों को उचित सम्मान नहीं मिलने के कारण पार्टी के प्रति उनका मोहभंग हो रहा है। कार्यकर्ताओं में प्रदेश नेतृत्व के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी में  मान सम्मान नहीं मिलने के कारण वह अन्य पार्टियों का दामन थामने पर मजबूर हैं। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से इस पर संज्ञान लेने की बात कही। इस दौरान सगीर अंसारी ने अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से संगठनात्मक चुनाव पर भी विचार विमर्श किया।मौके पर ए के सुल्तान भी मौजूद थे।

This post has already been read 2849 times!

Sharing this

Related posts