संविधान को बचाने के लिए देश की आम जनता आगे आए: महेंद्र पाठक

Ranchi: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय में बाबा भीमराव अंबेडकर के 132 वी जयंती की अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गयी,। जिसकी अध्यक्षता राज्य परिषद के सदस्य सह रांची उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेंद्र रविदास ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा के प्रदेश सचिव में महेंद्र पाठक जिला सचिव अजय कुमार सिंह, हाई कोर्ट के अधिवक्ता सहगल टोपो साहब वरीय अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद, इम्तियाज़ खान ने संबोधित किया, सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि आज बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को देश की गदी पर बैठी हुई फासिस्ट सरकार संविधान को बदलने के लिए बेताब है। देश में संविधान, लोकतंत्र दोनों को बचाने के लिए आम जनता को सड़कों पर आना चाहिए, ।आर एस एस एवं केंद्र की सरकार संविधान को हटाकर मनुस्मृति को लागू करना चाहती है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उसे पूरा नहीं होने देगी,सीपीआई शोषित दलित पीड़ित लोगों की आवाज है। लेकिन देश की गद्दी पर बैठी हुई मोदी की सरकार देश के संविधान को मिटाना चाहती है। मोदी सरकार के हाथों में देश के संविधान एवं लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है,। हम सब मिलकर बाबा साहब को दिया हुआ महा ग्रंथ को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे और आने वाले चुनाव में देश की गदी पर बैठी हुई हिटलर शाही सरकार को सत्ता से बाहर करें। अजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा देश के समता मूलक समाज की स्थापना में और शोषित पीड़ितों की अधिकार दिलाने में बाबा साहेब आंबेडकर के योगदान को नही भुलाया जा सकता है, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हम सब की दायित्व है।इस सभा में मुख्य रूप से आरती देवी,अनामिका रानी,किरण कुमारी,इम्तियाज अहमद,सुरेंद्र दीक्षित,मनोज ठाकुर,कृष्ण कुमार वर्मा,नीरज सिंह,मनोज सिंह,योगेंद्र प्रसाद अभिनव राज राजद के राजेश यादव सहित कई लोग शामिल हुए

This post has already been read 929 times!

Sharing this

Related posts