मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की पुत्री शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। बोनी कपूर-श्रीदेवी की पुत्री जाह्नवी कपूर के बाद अब एक और कपूर गर्ल की एंट्री की तैयारी है। जाह्नवी की कजन शनाया भी फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। लोगों को उम्मीद थी कि शनाया ऐक्टिंग डेब्यू करेंगी लेकिन वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं और दो हफ्ते के लिए लखनऊ में हैं। संजय की पत्नी महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह बात लिखी है कि वह अपनी बेटी को याद कर रही है। उन्होंने शनाया की बचपन की तस्वीर भी शेयर की है।हाल ही में शनाया ने अपना ग्रैजुएशन पूरा किया जिस वजह से वह सुर्खियों में हैं।
This post has already been read 6512 times!