शहादत को सलाम : गुमला के विजय सोरेंग ने दोपहर में की थी पत्नी से बात, शाम को मिली मनहूस सूचना

रांची| जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में झारखंड के गुमला जिले के विजय सोरेंग (43) भी शहीद हो गए। विजय गुमला के बसिया प्रखंड के बसिया फरसमा गांव के रहने वाले थे। सीआरपीएफ में हवलदार विजय ने गुरुवार को दोपहर में अपनी पत्नी विमला से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि ‘बर्फबारी के बाद श्रीनगर का रास्ता दो दिनों से बंद था। आज ही खुला है। हम लोग श्रीनगर जा रहे हैं| पता नहीं लौट पाएंगे कि नहीं। कुछ कह नहीं सकते| बच्चों और घर के सभी लोगों का ख्याल रखना।’ इसके कुछ घंटे बाद ही विजय की शहादत की मनहूस खबर आई| विजय के भाई संजय महतो ने बताया कि विजय एक फरवरी को 8 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। 8 फरवरी को वापस जम्मू के लिए रवाना हुए विजय के पांच बच्चे हैं। दो लड़के और तीन लड़कियां। सबसे बड़ा बेटा 16 साल का है सबसे छोटी बेटी 2 साल की है। पिता गिरीश सोरेंग और भाई संजय किसान हैं । खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार को ग्रामीणों की भीड़ शहीद विजय के घर पर उमड़ी हुई है। ग्रामीण शहीद के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार शाम सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। हमारे हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली थी।

This post has already been read 8030 times!

Sharing this

Related posts