विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का शाकाहारी डिनर: वेलकम स्टेज के बैकग्राउंड में नालंदा यूनिवर्सिटी की झलक

G20 समिट के लिए भारत आए विदेशी मेहमानों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डिनर होस्ट कर रही हैं। मेन्यू में सभी वेजिटेरियन यानी शाकाहारी डिश शामिल की गई हैं। मेन्यू पर भी प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। मेन्यू को भारत की परंपरा, रीति-रिवाज और विविधता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डिनर का मेन्यू वसुधैव कुटुंबकम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को समर्पित किया गया है। इसमें कश्मीरी कहवा, दार्जीलिंग की चाय, मुंबई पाव, अंजीर-आडू मुरब्बा सहित देश की कई मशहूर डिश को शामिल किया गया है।

डिनर के लिए भारत मंडपम में गेस्ट्स पहुंच चुके हैं। इनका स्वागत नालंदा यूनिवर्सिटी के बैकग्राउंड के सामने किया जा रहा है। डिनर में राष्ट्राध्यक्षों, डेलीगेट्स, भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों समेत कुल 170 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

This post has already been read 4174 times!

Sharing this

Related posts