लोकहित अधिकार पार्टी की कांके होचर में राष्ट्रीय स्तर की सम्मेलन हुआ संपन्न, पार्टी लोकसभा प्रत्याशी का बुधवार को करेंगे घोषणा।

रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के द्वारा झारखंड प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को रांची जिला के कांके होचर में आयोजित किया गया। सम्मेलन का अध्यक्षता प्रमोद प्रसाद गुप्ता एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी, प्रभारी झारखंड विहार जग्रनाथ प्रसाद एवं सुनील साहू को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान झारखंड के रांची, पलामू, लोहरदगा, खुंटी, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, गोड्डा, राजमहल, गिरिडीह सहित 14 लोकसभा के उम्मीदवार एवं पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं का महाजुटान हुआ। इस दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया बुधवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशनलाल गुप्ता के द्वारा सभी लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। और 10 मार्च से 20 मार्च तक सभी लोकसभा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लोकहित अधिकार पार्टी करेगी।

This post has already been read 1569 times!

Sharing this

Related posts