रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट कहा कि तीन लोकसभा सीटों से कम पर समझौता नहीं करेंगे। अगर सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो झाविमो अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। मरांडी ने गुरुवार को कहा, मैंने पहले ही कांग्रेस को कोडरमा, गोड्डा और चतरा सीट को लेकर अपनी दावेदारी स्पष्ट कर दी थी। कांग्रेस गोड्डा की लोकसभा सीट पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारना चाह रही है, लेकिन झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव ने वहां अपना आंदोलन खड़ा किया है जिसे पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकती है। मरांडी ने कहा कि इन 3 सीटों पर सम्मानजनक समझौता होना चाहिए। अगर इन तीन सीटों पर समझौता सम्मानजनक तरीके से नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव अपने दम पर भी लड़ सकती है।अब निर्णय कांग्रेस पार्टी को करना है।
This post has already been read 7457 times!