लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील

Ranchi: उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी (SVEEP) रांची, श्री दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आज दिनांक- 30 मार्च 2024 को रांची नगर निगम सभागार में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु निगम के पदाधिकारियों. RWA (Residence Welfare Association) के प्रतिनिधियों तथा सभी वार्ड सुपरवाइजर के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सहायक प्रशासक श्री निकेश कुमार, सहायक प्रशासक श्रीमती निहारिका तिर्की, जिला SVEEP सेल के पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर तथा निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी (SVEEP) रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के जरिए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने RWA के प्रतिनिधियों से कहा कि अपने मतदान के प्रति जागरूक रहे।
उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी (SVEEP) रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा सभी मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन घरों से बाहर निकलकर अपने संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग अवश्य रूप से करने की अपील की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि रांची शहरी क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ है तथा प्रति बूथ एक बीएलओ की प्रतिनियुक्ति है। उन्होंने निदेश दिया कि मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक सुनिश्चित करने हेतु डोर टू डोर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसलिए डोर टू डोर कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु।
उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी (SVEEP) रांची, श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा कहा गया की निगम के वार्ड सुपरवाइजर तथा सफाई मित्रों को प्रत्येक बीएलओ के साथ जोड़ा जाए और बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप तैयार किया जाए ताकि आम नागरिकों को मतदान के प्रति उत्साहवर्धन किया जा सकें।
बैठक में उप प्रशासक श्री अनवर हुसैन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए यह लोकतंत्र का महापर्व है। इसलिए इसे प्राथमिकता के तौर पर लिया जाए तथा अपने परिवार, आस-पास के लोगों, परिजनों आदि को इसके प्रति जागरूक करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रांची नगर निगम द्वारा प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा सोशल मीडिया में माध्यम से लोगों को दिनांक 25 मई 2024 को रांची में मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी वार्ड सुपरवाइजर को अपने सम्बंधित वार्ड में मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न अपार्टमेंट्स में SVEEP से संबंधित पोस्टर्स लगाए तथा सभी कूड़ा संग्रहण करने वाले वाहनों में भी इससे संबंधित जिंगल भी बजाना सुनिश्चित करें।

This post has already been read 2150 times!

Sharing this

Related posts