लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने बिरसा उच्च विद्यालय के 200 बालिकाओं के बीच सैनेटरी पैड का किया वितरण

Ranchi: मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट कि ओर से चलाए जा रहे “वर्ल्ड लायन सर्विस वीक “के तिसरे दिन बिरसा उच्च विद्यालय कांके रोड हथिया गोंदा के 200 बालिकाओं के बीच सैनेटरी पैड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए 200 नवनिर्मित सेनेटरी पैड का वितरण किया।

इस अवसर पर आज के कार्यक्रम के प्रॉजेक्ट चेयरमैन लायन आशुतोष द्विवेदी और राजीव रंजन संयुक्त रूप से थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कांत शाहा,पूर्व अध्यक्ष रतन अग्रवाल, स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी,सोनू कुमार, नरेश कुमार समेत अन्य कई लोग उपस्थीत थे।
यह जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पी आर वो आशुतोष द्विवेदी ने दी।

This post has already been read 2305 times!

Sharing this

Related posts