लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार ने वर्ल्ड लायंस सर्विस वीक के तहत प्राची कुमारी सिंह को कक्षा 10 तक के पूरी पढ़ाई का जिम्मा उठाया।

Ranchi: शनिवार को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार जी के सौजन्य से बिरसा प्राइमरी स्कूल की छात्रा प्राची कुमारी सिंह पिता विशु सिंह को गोद लेकर कक्षा 10 तक के पूरे पढ़ाई की खर्च का जिम्मा उठाया।
उन्होंने प्राची की पूरी फीस, वस्त्र,किताब कॉपी, समेत सभी जरूरत के सामग्री भी उपलब्ध कराया।
ज्ञात है की प्राची कुमारी सिंह के पिता कांके रोड में चाय का दुकान चलाते थे।दुकान बंद होने के बाद वो अपनी बच्ची की शिक्षा दीक्षा कराने में वो असमर्थ थे।
इसी क्रम में स्कूल की प्राचार्या डॉ सुषमा तिवारी जी ने लायंस क्लब कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर लायंस क्लब के सदस्य आशुतोष द्विवेदी और राजीव रंजन जी से इस विषय पर अवगत कराया। जिसे सुनकर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार जी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वर्ल्ड लायंस सर्विस वीक के तहत प्राची कुमारी सिंह की पूरी कक्षा 10 तक के शिक्षा का पूरा जिम्मा उठाया।
इस अवसर पर नरेश कुमार जी ने कहा की इस जीवन में शिक्षा के बड़ा कोई धन नहीं है।
इस तरह के कार्य के प्रति हम सभी को जिम्मेवार होने की जरूरत है।तभी हम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर पाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट कि सचिव विजया केडिया ,राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, विशेष केडिया, प्राचार्य सुषमा तिवारी, मतलु कच्छप, हेलेन मिंज, तारा मनी देवी आदि कई लोग उपस्थित थे।
यह जानकारी लायंस क्लब ऑफ ईस्ट के पी आर वो आशुतोष द्विवेदी ने दी।

This post has already been read 1889 times!

Sharing this

Related posts