रौनियार वैश्य महासभा के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह और विवाह परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न

रांची: अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह और विवाह परिचय सम्मेलन का सकारात्मक प्रभाव देश के पूरे रौनियार समाज पर पड़ा है। और एक अच्छा संदेश गया है। देश के कोने-कोने से भारी संख्या में समाज के लोग एवं विवाह योग्य बच्चे बचियों की उपस्थिति हुई थी। 180 बच्चे बचियाँ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।और 400 लोगो का रजिस्ट्रेशन होना सम्मेलन की बहुत बड़ी उपलब्धि है। निश्चित रूप से इस सम्मेलन से समाज में प्रभावी जागृति आई है। और लोग लाभान्वित हुए हैं। विवाह योग्य बच्चे बचियों के माता पिता रजिस्ट्रेशन में योग्य बच्चे बचियों को देखकर फोन से संपर्क कर रहे हैं। और शादी तय भी कर रहे हैं। साथ ही सभी प्रान्तों में इस तरह का सम्मेलन करने की मांग की जा रही है। इस कार्यक्रम से निश्चित रूप से समाज को लाभ मिला है। कार्यक्रम भी बहुत भब्य औऱ शानदार हुआ है। सभी अतिथियों का उचित मान सम्मान किया गया है। ऊँच कोटि का खान पान और सुविधाओं का व्यवस्था किया गया था। रक्त दान शिविर भी लगाया गया था।जिसमें 7 महिला और 4 षुरुषों
ने रक्त दान किया।इस कार्यक्रम के लिए दिन रात मेहनत कर सफल बनाने वाले राष्ट्रीय सहायक मंत्री अजय प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेन्द्र गुप्ता,युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता,युवा सचिव ,आनन्द गुप्ता,, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिकारी शिवकांत गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य, शंकर प्रसाद गुप्ता, सुबोध कुमार गुप्ता,बिछावन , रांची जिला के महासचिव अशोक गुप्ता, रांची जिला के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

This post has already been read 2390 times!

Sharing this

Related posts