राशन में कटौती के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

मरकच्चो। प्रखण्ड के बिभिन्न ग्रामीण इलाकों में डीलर द्वारा कार्डधारियों को राशन नहीं दिये जाने व राशन में कटौती को लेकर कार्डधारियों में काफी आक्रोश है जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकती है। गुरुवार को उत्तरी पंचायत मरकच्चो के ओरकोसा पुनर्वास, कर्बला नगर, चन्चाल मंडप, श्री नगर, कन्हैया नगर के सैकड़ों कार्डधारियों ने प्रखण्ड कार्यालय स्थित प्रखण्ड प्रमुख कार्यालय पहुंच कर एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रमुख विजय कुमार सिंह को सौपा है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव, उपेंद्र यादव, थानेश्वर प्रसाद यादव, दीपक राम, सतीश सिंह उपस्थित थे। सौपे गये आवेदन में कहा गया है कि डीलर अर्जुन मोदी के द्वारा सितम्बर माह 2023 का राशन नहीं दिया जा रहा है। कार्डधारियों द्वारा मांगे जाने पर डीलर के द्वारा यह कहा जाता है कि सितम्बर माह 2023 का अनाज सरकार द्वारा नही मिला है। आपलोग बगैर अनाज लिये मशीन पर अंगूठा लगा दें। अगर आपलोग इसबार अंगूठा नहीं लगाते हैं तो अगला माह भी अनाज नही मिलेगा। आवेदन मिलने के बाद प्रमुख ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से बात कर अनाज दिलाने का आश्वासन दिया। सौपे गये आवेदन में सविता देवी, बबिता देवी, रेणु देवी, गायत्री देवी, मुरारी सिंह, नारायण पोद्दार, छोटू विश्वकर्मा, अब्दुल हकीम, फखरुद्दीन अंसारी, चंद्रिका सिंह, कंचन देवी, ललिता सिंह, रीना सिंह, अनीता देवी, संगीता देवी, अरुणा देवी, बसंती देवी, मुनिया मोसोमात, चंपा देवी, सुमित्रा देवी, बबीता देवी, सौम्या देवी, सरस्वती देवी, सुषमा देवी, बेबी देवी, रेखा देवी, चंदू देवी,रुकनी देवी, हेमंती देवी समेत सैकड़ो कार्डधारीयों के हस्ताक्षर हैं। वही इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कमल किशोर सिंह से पूछे जाने पर बताया कि जो जो डीलर 21 सितम्बर से 22 सितम्बर साल भर में जो अनाज लाभुकों के द्वारा नही उठाया जाता है उन डीलरों का उतना अनाज काटकर आवंटन किया गया है। 

This post has already been read 5793 times!

Sharing this

Related posts