राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशू संपन्न :19 स्वर्ण पदक के साथ राँची ओवरऑल चैंपियन ।

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशू प्रतियोगिता 2023 आज यहाँ सम्पन्न हो गयी। रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, में अयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के वूशु के अंडर 17/19 बालक बालिका के विभिन्न 35 भार वर्गो में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आज इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार सिंह, (रजिस्ट्रार सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची),थे जिन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के सफलता की कामना की।इस पर अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शिवेंद्र दुबे, (कोषाध्यक्ष झारखंड ओलिंपिक संघ) श्री शैलेंद्र दुबे (महासचीव झारखंड वुशू संघ), श्री कुमुद प्रसाद साहू, श्री उदय साहू, श्री अमर प्रियदर्शी (निदेशक- झारखंड वूशु संघ)सहित रज़ि अहमद,रत्नेश कुमार,दीपक गोप, वहीद अली ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया।
मंच का संचालन अमरेंद्र द्विवेदी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशील कच्छप ने किया।
रांची ओवरऑल चैंपियन एवं रामगढ़ ओवरऑल रनर
रांची की टीम 19 स्वर्ण, 12 रजत एवं 13 कांस्य पदक के साथ बनी ओवरऑल चैंपियन बनी। रामगढ़ की टीम 10 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही।ज्ञातव्य हो कि इस प्रतियोगिता के
विजेताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात् चयनित खिलाड़ी रांची में जनवरी में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य एम मोदस्सर, समीर कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, विद्या कुमारी, शंकर पाल, उमेश कुमार दास, जगजीत सिंह, कलावती कुमारी, मो जावेद अंसारी मुख्य भूमिका निभा रहे है।

This post has already been read 2849 times!

Sharing this

Related posts