रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने महुआ माजी को रांची विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। अब महुआ माजी रांची सीट पर भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह को टक्कर देंगी। बुधवार को झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने इस संबंध में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
This post has already been read 449 times!