रांची की मुक्ति संस्था ने 43 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

रांची। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को रांची स्थित जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के सदस्य रिम्स रांची के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर आए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।
प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1723 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने की। मौके पर संस्था के अन्य सदस्य रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, हरीश नागपाल, आदित्य राजगढ़िया, केवल किशोर, राजेश विजयवर्गीय, सुनील अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल सहित अन्य भी उपस्थित थे।

This post has already been read 961 times!

Sharing this

Related posts