रांची एयरपोर्ट से मदीना ट्रेवल्स द्वारा 90 जायरीन हज उमरा पर रवाना

रांची: मदीना ट्रेवल्स ग्रुप गिरिडीह पिछले 13 वर्षों से हज उमराह करा रही है। मदीना ट्रेवल्स  झारखंड ,बिहार और बंगाल का एक उभरता हुआ नंबर वन उमराह ट्रैवल एजेंसी है। आज 90 जायरीन को उमराह के लिए रांची से जद्दा बाई फ्लाइट रवाना हुए। इस मौके पर बोलते हुए मदीना ट्रेवल्स ग्रुप के मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि आज 90 लोगों का जत्था आज रांची से जा रहा है। एक के बाद एक हज और उमरा करो, क्योंकि ये दोनों गरीबी और गुनाहों को उसी तरह दूर हटाता हैं जैसे जलती भट्टी लोहे से जंग को हटा देती है। मौलाना ने कहा की मुझे काम करने पर यकीन है। इस जत्थे में झारखंड,बिहार, बंगाल, उड़ीसा के हैं।  मेरा यह काम करने का मकसद झारखंड के मुसलमानो के खिदमते खल्क करना है। मक्का में 500 मीटर की दूरी और मदीना में 600 मीटर की दूरी पर ठहराया जाएगा। सभी जायरीन को मक्का और मदीना की 50 से अधिक जगहों की जियारत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जायरीन को बस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। सभी जायरीन को भारतीय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। मदीना टूर एंड ट्रेवल्स के प्रत्येक जायरीन को पैकेज में एयरलाइंस का टिकट, वीजा इंश्योरेंस के साथ, ट्रांसपोर्ट, नाश्ता दिन और रात का खाना, लॉन्ड्री की सुविधा मक्का और मदीना दोनों जगह में मिलती है। यह जत्था मौलाना सलाउद्दीन के नेतृत्व में जा रहा है। वहीं मौलाना मोहम्मद जौहर मजाहिरी ने कहा  इस जत्थे में झारखंड के कई जिलों के जायरीन उमराह पर जा रहे हैं। 65 हजार में दिल्ली टू दिल्ली और 72 हजार में रांची टू रांची है। उमरा में जाने वालों में  उमराह में जाने की खुशी थी। इस मौके पर फातिमा गर्ल्स अकेडमी इटकी के निदेशक मौलाना नसीम अनवर नदवी, मौलाना नौशाद नदवी, मौलाना इलियास मजाहिरी, मौलाना अबू बक्र ,मास्टर सरफराज, मौलाना सरफुद्दीन ,उमर भाई ,शाकिर ,मुख्तार भाई, मौलाना नूरुद्दीन और मारूफ, कारी सोहैब समेत अन्य गणमान्य लोग थे।

This post has already been read 1537 times!

Sharing this

Related posts