यह बजट जनता से किये गये वादों को पूरा करने का श्वेत पत्र है: सोनल शांति

रांची।3 मार्च। झारखंड सरकार द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि जनता से संकल्पित वादों को पूरा करने का श्वेत पत्र है यह बजट। आगामी 1 वर्षों का सरकार का संकल्पित कैलेंडर पूर्ण कार्य योजना के साथ अबूआ बजट आया है। अबुआ बजट जनता की उम्मीदों,आकांक्षाओं और उनके उत्थान से जुड़ी हुई है। 5 वर्ष पूर्व महागठबंधन की सरकार ने जब कार्यकाल संभाला था उस वक्त आर्थिक विकास दर 1.1% प्रतिशत थी परंतु सरकार के विकास नीति और पूंजीगत व्यय में सुधार से आज विकास दर है 7.50 प्रतिशत है जिसका आगे भी स्थिर रहने का अनुमान बजट में है।बजट में पूर्व से चल रही योजनाओं के आकार और क्षेत्र में वृद्धि की गई है। लोक हित का लोकप्रिय बजट है।
राजकोषीय घाटा को नियंत्रित करने और कम रखने का संकल्प बजट में है यह वित्तीय संतुलन को बनाए रखेगा। जनजातीय समुदाय के सतत सामाजिक उत्थान विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नए जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है जो उनकी सांस्कृतिक पहचान और विरासत को संरक्षित करेगा। अनुसूचित जाति के लिए झारखंड अनुसूचित जाति परामर्शदात्री समिति के गठन से अनुसूचित जाति के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में सहायता मिलेगी तथा उनके लिए विकास योजनाएं बनने में सहायक होंगी। शिक्षा स्वास्थ्य कृषि सहित अन्य क्षेत्रों के बीच विकास की नीति को संतुलित रूप से रखा गया है।

This post has already been read 3558 times!

Sharing this

Related posts