मैं बगैर थके और रुके रांची सहित पूरे देश के विकास कार्यों में लगा रहूंगा: संजय सेठ

ओरमांझी : रांची के आर्शीवाद बैंक्विट हॉल चिरौंदी रांची में जिला ग्रामीण के बैनर तले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का अभिनंदन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें ओरमांझी प्रखण्ड से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उनका अभिनंदन और उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें प्यार और आशीर्वाद लगातार दिया है। और 40 डिग्री टेंपरेचर में जिस तरह जनता ने हमें प्यार दिया यह प्यार और उत्साह मेरे लिए एक तरह की जिम्मेदारी के रूप में है. हमारी मुलाकात केंद्रीय मंत्रियों से हुई है और उन्होंने मुझसे पूछा है कि झारखंड को कितने पैसे की जरूरत है आप प्रोजेक्ट लगाइए हम उसे पूरा करेंगे आने वाले दिनों में अन्य प्रदेशों की राजधानी की तरह झारखंड को भी आगे बढ़ाएंगे। रांची के आउटर रिंग रोड के निर्माण के लिए पीएम की तरफ से 6 हजार करोड़ का प्रस्ताव आ चुका है। उन्होंने कहा कि बगैर थके और रुके रांची सहित पूरे देश के विकास कार्यों में लगा रहूंगा।वहीं उप मुखिया संतोष गुप्ता ने कहा कि हमारे सांसद हमेशा विकास पुरुष थे। और अब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बनने से रांची व झारखंड का दशा व दिशा विकास से बदल देंगे। और अब सिर्फ विकास ही विकास होगा। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामकुमार पाहन,मुखिया दीपक बड़ाइक,प्रधान दीनदयाल मुंडा,सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, नीरज नायक, कुलदीप तिवारी, आनंद मेहता,मुखिया धनराज वेदियां, शशि मेहता, मुखिया सुनील उरांव,राज किशोर साहू, चतुर साहू,बृजलाल वेदियां,बबलू मुंडा,अघनू मुंडा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।

This post has already been read 1316 times!

Sharing this

Related posts