मुखिया ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है: सीमा तिर्की

ओरमांझी: प्रखंड क्षेत्र के चंद्रा पंचायत के सचिवालय में रविवार को मुखिया सीमा तिर्की के द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सादे समारोह में मुखिया ने पंचायत के विभिन्न गांव के सैकड़ो गरीबों को कंबल मुहैया कराया। इस संबंध में मुखिया सीमा तिर्की ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत सात सालों से लगातार पंचायत में असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल वितरण करते हैं। जिनके पास इस कपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही कपड़े नहीं है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं। लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं। और क्षेत्र में घूम-घूम कर ऐसे लोगों की लिस्ट बनाते हैं। जो पूरी तरह लाचार व विवश हो। मुखिया ने कहा कि ऐसा करके हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है। इस अवसर पर मुख्य से पूर्व मुखिया रमेश चंद्र उरांव व ग्रामीण उपस्थित थे।

This post has already been read 4065 times!

Sharing this

Related posts