मिडिया कोषांग के पदाधिकारी/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक

Ranchi: समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कमरा संख्या-119 में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मिडिया कोषांग रांची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय द्वारा मिडिया कोषांग के पदाधिकारी/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारी/ कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा की मीडिया कोषांग का कार्य बेहद महत्पूर्ण हैं। सभी चीजों पर सतत् निगरानी बहुत जरुरी है।
जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मिडिया कोषांग रांची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय द्वारा मीडिया कोषांग में कार्यरत सोशल मीडिया निगरानी कर्मियों को सोशल मीडिया में पेड न्यूज, फेक न्यूज़ से सम्बंधित बिंदुओं से अवगत कराया।
पेड न्यूज के अलावे विभिन्न फेक न्यूज़ यथा ई वी एम, बूथ मैनेजमेंट, पानी, बिजली, शौचालय, रैंप मतदाता सूची, विधि व्यवस्था, इलेक्शन प्लान आदि से संबंधित फेक खबरों का पहचान करना तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए सत्यापन कर खंडन भी उसी साइट सहित सभी मीडिया में करना है। इसकी जानकारी देते हुए त्वरित संज्ञान में लाने का निर्देश दिया।

This post has already been read 961 times!

Sharing this

Related posts