मानव सेवा ही धर्म के लक्ष्य पर हमेशा खरा उतर रहा है: आशीष साहू

ओरमांझी: लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महापर्व में हर वर्ग के लोगों ने अपने-अपने माध्यम से सेवाएं प्रदान की। इसी बीच युवा दस्तक ओरमांझी के अध्यक्ष आशीष कुमार साहू ने छठ पूजा समिति को आर्थिक सहयोग एवं सदस्य राजा तिवारी द्वारा प्रखंड के निकट डोंबा नदी में छठ व्रतियों के लिए दूध का वितरण किया गया।इसके अलावा कई ग्रामीण इलाकों में युवा दस्तक ओरमांझी के द्वारा दूध की व्यवस्था की गई। सेवा के माध्यम से 500 से अधिक श्रद्धालुओं को दूध का वितरण किया गया। वहीं युवा दस्तक के अध्यक्ष सह भाजपा युवा नेता आशीष कुमार साहू ने कहा कि छठ मैया के असीम कृपा और आशीर्वाद से कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। माता के आशीर्वाद से आने वाले हर वर्षों में इसी तरह मानव सेवा के कार्यक्रम किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि युवा दस्तक के हर एक सदस्य के सहयोग से कार्यक्रम को संपादित किया जाता है।उनके साथ और सहयोग हमारी सबसे बड़ी ऊर्जा रहती है। इसीलिए युवा दस्तक के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष आशीष कुमार साहू, राजा तिवारी,अमित कुशवाहा, सिद्धार्थ,राज साहू, विजय महतो, घांशु महतो, नवीन महतो, विक्रम कुमार,अभय कुमार, साहिल कुमार, नितिन कुमार, अमन साहू, लखन कुमार,ऋषि ठाकुर, नीरज पांडे, उमेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

This post has already been read 1692 times!

Sharing this

Related posts