माकपा नेता बासुदेव के निधन पर राज्य सचिव ने शोक व्यक्त किया

रांची। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने पार्टी नेता बासुदेव आचार्य के निधन पर गहरा शोक प्रकट व्यक्त किया है। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि बासुदेव आचार्य माकपा के पूर्व केंद्रीय कमिटी सदस्य, आल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष और सीटू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके है। वे पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे और हैदराबाद में इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया।
बासुदेव आचार्य नौ बार लोकसभा के सांसद थे। रेलवे और कृषि मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन के रुप में उन्होंने रेलवे कर्मचारियों और किसानों के हितों के लिए अथक परिश्रम कर उनका सशक्तिकरण करने का काम किया भी किया था। वह एक अत्यंत सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के नेता थे। अखिल भारतीय कोल वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में वे कोयला कामगारों के हितों की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहते थे।

This post has already been read 2593 times!

Sharing this

Related posts