मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद,बेसहारा लोगों के बीच किया कंबल व गर्म कपड़ा का वितरण

ओरमांझी: मां केयर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के पिता स्वर्गीय श्री चंद्र किशोर वर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर विशेष रूप से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक रांची के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच बढ़ते सर्दी से बचने के लिए कंबल व गर्म कपड़ा वितरण प्रखण्ड के चंद्रा पंचायत के चिंगुटिया गांव में बुधवार को पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुखिया सीमा तिर्की,पूर्व मुखिया रमेश चंद्र उरांव व समाजसेवी सह संस्था के सचिव वंदना उपाध्याय उपस्थित थे। इस अवसर पर मुखिया सीमा तिर्की ने कहा कि मां केयर चेरिटेबल ट्रस्ट ने गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल,गरम कपड़ा व खाद्य सामग्री देकर सराहनीय कार्य किया है। वहीं संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हमारी संस्था हर साल कंबल वितरण का आयोजन करता है। क्योंकि कड़ाके की सर्दी में हमारा दायित्व बनता है। कि हम समाज के जरूरतमंदों की सेवा करें।ताकि उनको कड़ाके की ठंड में राहत मिल सके। वही संस्था के सचिव वंदना उपाध्याय ने कहा कि मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट सालों भर कोई ना कोई सार्थक और जन उपयोगी कार्य करती है। इसके पहले हम लोगों ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरण किया था। और आज सर्दी से बचने के लिए सैकड़ो लोगों को कंबल,गर्म कपड़ा व खाद्य सामग्री वितरण किया जा रहा है। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। और इसी उद्देश्य के लिए संस्था के सदस्यों द्वारा लगातार फुटपाथ पर सो रहे लोगों से लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक इस कार्य को किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र सिंह, प्रियंका शर्मा, रिंकू सिंह, आश्रिता देवी, संजय महतो, सीमा तिर्की, संजू महतो, फूलमनी देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

This post has already been read 1921 times!

Sharing this

Related posts