मप्र में हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, खिली धूप से राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों मंच गुरुवार की सुबह से हवाओं में घुली ठंडक ठिठुरन पैदा करने वाली रही, वहीं धुंध का असर भी बना रहा। राज्य में गुरुवार की सुबह ठिठुरन बनी रही, वहीं मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। सुबह के समय धुंध का असर भी बना रहा। राज्य में खजुराहों सबसे ठंड रहा जहां तापमान 3़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.8, ग्वालियर का 6.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.4 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

This post has already been read 33114 times!

Sharing this

Related posts