मन की बात से कुंभकार परिवारों में आई रौनक: कमलेश राम 

ओरमांझी: भाजपा नेता सह कांके विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कमलेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते रविवार को किए गए मन की बात कार्यक्रम में लोगों से आगामी दीपावली एवं छठ सहित अन्य पर्व त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदने का आह्वान किए जाने के बाद कुंभकारों में एक नया जोश आ गया है। प्रधानमंत्री के इस वोकल फॉर लोकल मंत्र से इस बार अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। 12 नवंबर को बनाए जाने वाले दीपावली की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। बाजार सज चुके हैं। व्यवसायियों ने जहां धनतेरस के लिए विशेष तैयारी की है। वही दीपावली के दिन घरों को सजाने के लिए बाजार में रंग बिरंगी लाइट भी आ गई है। इन सबके बीच कुंभकारों के घर भी रौनक छाने लगी है। रांची जिला के लगभग दस हजार से अधिक कुंभकार परिवार दिन रात एक कर लक्ष्मी पूजन और घर सजाने के लिए दीप बना रहे हैं। पूजा के लिए कलश बनाने का काम भी तेजी से हो रहा है। कुंभकार परिवार के युवा जहां चाक चलाने में मशगुल है। वही बुजुर्गों ने मिट्टी गुथने का काम संभाला है। महिलाएं और बच्चे इन दीप और कलश को सुखाने तथा भट्टी लगाकर पकाने के बाद उसे रंगने में मशगुल है। श्री राम ने कहा कि हालांकि चाइनीज दीपों के बढ़ते चलन से इन परिवारों पर वज्रपात कर दिया है। लोग चमक धमक के इस युग में दीपावली को भी चाइनीज रंग में  रंग चुके हैं। चाइनीज दीप और लाइट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। तथा बड़ी संख्या में लोगों का झुकाव इस ओर है। इसलिए इस प्रचलन को भारतीय संस्कृति के द्वारा खत्म करने का प्रयास करना है।

This post has already been read 1697 times!

Sharing this

Related posts