भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत ओरमांझी पहुंचा राहुल का काफिला

ओरमांझी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत ओरमांझी में रोड शो किया।राहुल गांधी ने सर्वप्रथम चुट्टूपालु घाटी में शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उमराव सिंह के शहीद स्थल पर जाकर दोनों शहीद के चित्र पर माल्यार्पण एवं नमन करते हुए रोड शो किया। वहीं ओरमांझी में जगह जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।रोड शो के जरिए ओरमांझी की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए शास्त्री चौक होते हुए ईरबा के द छोटा नागपुर हैंडलूम विवर्स कोऑपरेटिव में रुके। जहां बुनकरों के बीच संवाद किया। उन्होंने बुनकरों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मुट्ठी भर अरबपतियों के हाथ में मोदी सरकार ने सौंप दी है। इसीलिए समय है। बहुत जल्द इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। 2024 में आप नई सरकार का गठन करें।वर्तमान सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। आदिवासियों से उनके जल, जंगल और जमीन का हक भी छीन रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। अल्पसंख्यकों के साथ उचित न्याय नहीं हो रहे हैं। ऐसे में वह देश के समस्त नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए निकले। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर बिरसा उरांव,जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश किरण महतो, जिला प्रवक्ता अमाल खान,उप प्रमुख रिजवान अंसारी, पूर्व उप प्रमुख मुन्तजिर अहमद रजा, खिजरी विधायक के सलाहकार रमेश उरांव, जिला परिषद सदस्य कमिश्नर मुंडा, तौहीद आलम,तुलसी खरवार, अशोक कुमार गुप्ता, इनाम अंसारी, हुसैन अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

This post has already been read 1697 times!

Sharing this

Related posts