भारत के खिलाफ पांचवें वनडे से पहले चोटिल हुए मार्टिन गप्टिल

नई दिल्ली। पीठ की चोट से परेशान कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के भारत के खिलाफ 3 फरवरी को होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच में खेलने पर संशय है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज गप्टिल शनिवार को अभ्यास को दौरान गेंद फेंकते हुए चोटिल हो गए। दर्द से परेशान गप्टिल को फीजियोथेरेपिस्ट विजय वल्लभ और सुरक्षा मैनेजर टेरी मिनिश की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। गप्टिल के चोटिल होने की स्थिति में कॉलिन मुनरो वापस वनडे स्क्वाड से जुड़ गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट पर ये जानकारी दी है। ब्लैककैप्स ने ट्वीट कर लिखा, मार्टिन गुप्टिल भारत के खिलाफ कल होने वाले पांचवें वनडे के लिए संशय में हैं क्योंकि आज दोपहर को फील्डिंग करते हुए उनकी पीठ में चोट लग गई। टीम के फिजियो विजय वल्लभ ने उनकी जांच की है और कल सुबह फिर से उनकी हालत का आंकलन किया जाएगा। कॉलिन मुनरो कल सुबह वनडे टीम में शामिल हों जाएंगे। भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर वनडे सीरीज अपने कब्जे में कर ली है, हालांकि चौथे मैच में शानदार जीत हासिल तक न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप का खतरा टाल दिया है।

This post has already been read 5727 times!

Sharing this

Related posts