भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री से की औपचारिक मुलाकात

ओरमांझी: भाजपा के युवा नेता सह युवा दस्तक के अध्यक्ष आशीष कुमार साहू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से रांची स्थित आवास में औपचारिक मुलाकात की। उनसे झारखंड के चुनावी परिदृश्य और राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने युवा नेता आशीष साहू से जमीनी स्तर की योजना का जायजा लिया। और बूथ स्तर की तैयारी को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी 14 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। मौके पर युवा नेता आशीष साहू ने कहा की पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करना मेरा कर्तव्य है। मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मानकी शाही, विक्रांत तिवारी, अमित कुशवाहा, शशि पांडे,नवीन महतो, विक्रम महतो, जिमी महतो, साहिल मेहता, विजय मेहता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

This post has already been read 3617 times!

Sharing this

Related posts