भगत सिंह प्रतिमा लगाने को लेकर याचना नहीं रण होगा 12 मार्च को रांची बंद होगा, उत्तम यादव

Ranchi: लगातार चल रहे हैं अनिश्चितकालीन धरने के नौवे दिन राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री उत्तम यादव ने प्रेस को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा राज्य की सोई हुई प्रशासन व्यवस्था के द्वारा किए जा रहे अत्याचार और भगत सिंह के अपमान के खिलाफ रांची के नगर वासियों को जागरूक करने हेतु आगामी 12 मार्च को रांची बंद का ऐलान किया है प्रशासन के मन में भगत सिंह के प्रति जो घृणा है और भगत सिंह के बलिदान एवं उनके विचारों को समाज में दबाने का जो प्रयास किया जा रहा है उसके बारे में लोगों तक संदेश पहुंचाने एवं भगत सिंह के शहादत की गरिमा बनाए रखना के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति ने यह संकल्प लिया है की जब तक प्रतिमा नहीं लगती तब तक सभी नगर वासी एकजुट होकर सरकार एवं प्रशासन के विरोध में आंदोलन करने का संकल्प ले ।और सोई हुई व्यवस्था को देश भक्ति के शक्ति का परिचय दे और उनके अहंकार का नाश करे ।आज आजाद भारत में भगत सिंह के प्रतिमा को रस्सी से लटका कर उन्हे दोबारा फांसी दी गई जिसके कल्पना किसी भी भारत वासी ने सपने में भी नही किया होगा।यह देश इन प्रशासन के लोगों की जागीर नहीं हैं ।यह हम सब भारत के लोगों का देश हैं।हमें स्वतंत्रता और निर्भीक होकर जीने का संदेश के लिए ही भगत सिंह ने बलिदान दिया था। आज उनके बलिदान का कर्ज चुकाने का दिन हैं। भगत सिंह सिंह के प्रतिमा को उचित सम्मान दिलके उनके कर्ज को चुकाने का सहयोग करें l

This post has already been read 2593 times!

Sharing this

Related posts