मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। खबरों की माने तो प्रियंका प्रेग्नेंट है। तो वहीं प्रियंका चोपडा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपडा का बेबी बंप दिखने का दावा किया जा रहा है। दरअसल प्रियंका चोपडा एक कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने जो ड्रेस पहन रखी थी उसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा था। प्रियंका माइकर कोर के शो को अटेंड करने पहुंची थी। आपको बता दें कि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह खबर सहीं है या गलत। यदि वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो खबरों को झूठ बता रही है। तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस बात को सहीं बता रहे है। लेकिन वहीं यदि प्रियंका के करीबियों ने इस खबर को कंफर्म की है। तो वहीं खबरों के अनुसार प्रियंका और निक अभी यह खबर सार्वजनिक नहीं करना चाहते। इसलिए आफिशियली एनाउंस नहीं किया गया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपडा ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि शादी के बाद उनका और निक का सपना है कि वो माता—पिता बने। तो वहीं प्रियंका और निक कई बार इंटरव्यू में यह बात बोल चुके है कि वो फैमिली शुरू करना चाहते है। हालांकि कुछ दिन पहले ही निक का एक बयान वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने फैमिली शुरू करने की चाहत जारी की थी। आपको बता दें कि प्रियंका के प्रेग्नेंट के बारे में अभी तक प्रियंका और निक ने कुछ नहीं कहा है। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह निक के साथ के फोटों सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।
This post has already been read 6501 times!