बीआईटी मेसरा में मनाया  गया प्रकृति का पर्व करमा

ओरमांझी: बीआईटी मेसरा में प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। बताते चले की मेसरा के महिलाओं के द्वारा झारखंड की संस्कृति को जागृत करते हुए करमा का त्यौहार मनाया। मौके पर  नव विकास जागृति संस्था की संस्थापक सह सचिव लीलावती महतो ने कहा कि झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से करमा भी एक है। इसीलिए झारखंड के सभी क्षेत्रों में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है। विशेष कर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में इस त्यौहार की अपनी अलग महत्व रहता है। करमा के अवसर पर समस्त झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार हमें शांति व एकजुटता का पाठ पढ़ाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा चौधरी, मीरा कुमारी, पुष्पा चौधरी, पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुमन, प्रिया, रूपा, तनु, निशा, प्रीति कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

This post has already been read 2601 times!

Sharing this

Related posts